समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला शक्ति सम्मान की प्रतीक वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वीरांगना फूलन देवी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, प्रदेश सचिव विनय पाल ने कहा कि जिस तरह के अत्याचार, उत्पीड़न व भेदभाव का सामना फूलन देवी द्वारा किया गया, लेकिन साहस व महिला शक्ति का अहसास कराते हुए उन्होंने उत्पीड़न के विरुद्ध कड़ी आवाज उठाकर संघर्ष किया, वो सराहनीय है। वीरांगना फूलन देवी के संघर्ष को सम्मान व मुकाम देते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए उनको लोकसभा में भेजकर पीडीए के सम्मान को बरकरार रखा। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाट

सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, प्रदेश सचिव सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सुमित पंवार बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, सभासद शहजाद चीकू, सभासद सुंदर सिंह, सभासद हसीब राणा सपा नेता मीर हसन, रामपाल सिंह पाल, अली अब्बास जैदी, फैसल राणा एडवोकेट, रविन्द्र गुर्जर, इरफान मलिक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के खिलाफ संयुक्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »