T-20–उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव स्थित एक निजी स्टेडियम में मंगलवार की रात खेला गया एक टी-20 मैत्री क्रिकेट मैच हर मायने में खास रहा। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की अगुवाई वाली टीम बालियान इलेवन और उद्योगपति भीमसेन कंसल की कप्तानी वाली टीम एमसीए इलेवन के बीच हुए इस मुकाबले ने दर्शकों को अंतिम गेंद तक बांधे रखा। अंतिम गेंद पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के कारण यह मैच टाई घोषित किया गया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बालियान इलेवन और एमसीए इलेवन के बीच तीन मैचों का टूर्नामेंट फ्लड लाइट में आयोजित कराया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को हुए मैच में भरपूर रोमांच बना नजर आया। इस अनोखे मैच में एक ओर जहां डॉ. बालियान की टीम में क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल थे, वहीं दूसरी ओर भीमसेन कंसल के साथ कई उद्योगपति और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य मैदान में उतरे। मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें भीम कंसल की टीम ने जीत दर्ज की और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालियान इलेवन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी कर टीम को संभाला। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 136 रन बनाए। दर्शकों के बीच टीम की रणनीति और संतुलित प्रदर्शन की सराहना होती रही।

एमसीए इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में विकेटों का सिलसिला बनने से मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे और जब अंतिम गेंद फेंकी गई, तो कंसल की टीम को दो रन की जरूरत थी। बल्लेबाज ने बेहतरीन शॉट खेला लेकिन जीत के लिए रनों का जादुई आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं रहे। मनोज पुंडीर ने बताया कि यह मैच बराबरी पर छूटने के कारण टाई रहा। मैच के दौरान स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की चकाचौंध, दर्शकों की हूटिंग और तालियों की गूंज से माहौल बेहद उत्साहित रहा। डॉ. संजीव बालियान स्वयं मैदान में सक्रिय नजर आए और लोगों से संवाद करते हुए मैच का आनंद लिया और बेहतर प्रदर्शन भी किया। खेल समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। भीम कंसल ने कहा कि यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। इस आयोजन ने नेताओं और उद्योगपतियों के बीच सहयोग की भावना और खेल के प्रति उनकी रुचि को भी उजागर किया और इसके सहारे समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जागरूक महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला: मीनाक्षी स्वरूपजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »