एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने स्कूल परिवहन यानों के संचालन के सम्बंध में शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों से विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कराया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रतिनिधि संदीप कौशिक, दो अभिभावक सदस्य और दो मोटरयान चालक सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने स्कुल परिवहन सुरक्षा समिति के गठन और स्कूल में छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए संचालित परिवहन यानों के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की ओर से अपना कोई भी परिवहन वाहन संचालित नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची से सवा करोड़ नाम हटेंगे, एआई ने पकड़े डुप्लीकेट वोटर

अभिभावकों के द्वारा ही अपने अपने स्तर से बच्चों को विद्यालय में आने जाने के लिए स्कूल परिवहन वाहनों का बंदोबस्त निजी स्तर पर किया गया है। उन्होंने बैठक में अवगत कराया कि प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्यालय की ओर से बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित कराने के लिए सभी स्कूल परिवहन वाहनों के चालकों और अभिभावकों को नोटिस जारी करते हुए इस सम्बंध में जानकारी दे दी गई है कि मानकों के अनुरूप वैध वाहनों से ही बच्चों को विद्यालय भेजा जाये। स्कूल में लगे प्राइवेट वाहनों के चालकों से अपने वाहनों के दस्तावेज, आरसी, प्रदूषण प्रमाण पत्र और फिटनेस प्रमाण पत्र जमा मांगे गये हैं। सभी वाहन चालकों को मानकों के अनुरूप ही अपने वाहनों का संचालन करने और अभिभावकों को भी वैध वाहनों से ही अपने बच्चों को विद्यालय में आवागमन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ मार्ग पर रेत देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-विकास के एजेंडे पर भाजपाई सभासद आमने-सामनेरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »