एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मारा दुकानों पर छापा

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में मिलावटखोरी रोकने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के साथ मिलकर मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अनेक दुकानों से खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिठाईयों के नमूने लेकर उनको जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाये गये। एसडीएम मोनालिसा ने खाद्य कारोबारकर्तओं को चेतावनी दी कि वो मिलावट से परहेज करें, यदि कहीं भी मिलावट पाई गई तो गंभीर कार्यवाही की जायेगी।

आगामी त्यौहारों के अवसर पर शनिवार को उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान को साथ लेते हुए जनपद के खाद्घ्य कारोबरकर्ताओं की कई दुकानों से सेम्पल लिए।

उप जिलाधिकारी मोनालिसा ने दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाए जाने के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा भगत जी स्वीट हाउस खतौली से कलाकंद तथा गुलाबी रसगुल्ला का एक-एक नमूना, गुलबर्गा स्वीट्स खतौली से सफेद रसगुल्ला का एक नमूना तथा जाहिर स्वीट्स खतौली से बालूशाही का एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधि कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भारत मुक्ति मोर्चा ने जेल भरो

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »