शामली…तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा…युवक की टिप्पणी से आक्रोश

शामलीजनपद शामली की थानाभवन विधानसभा से रालोद विधायक अशरफ अली खां को ट्रोल करते हुए फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थानां भवन पुलिस में विधायक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया है। रालोद विधायक ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी और खुद उनके खिलाफ अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी कर पोस्ट किया है। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व अचानक ही सपा का साथ छोड़कर रालोद के जयंत चौधरी ने भाजपा से गठबंधन कर लिया था। ऐसे में रालोद के मुसिलम विधायकों के साथ ही दूसरे विधायकों को लेकर भी लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा हैं। यह चर्चा अब पोस्ट के रूप में भी वायरल होने लगी हैं। ऐसे ही एक मामले में एक युवक द्वारा रालोद के थानाभवन से विधायक अशरफ अली खां को टारगेट करते हुए जयंत के सहारे अश्लील टिप्पणी कर डाली और पोस्ट को वायरल कर दिया। इसको लेकर थानाभवन सीट से विधायक अशरफ अली खां ने आरोपी युवक के खिलाफ थानाभवन थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

अपनी तहरीर में अशरफ अली खां ने पुलिस को बताया कि वो रालोद से विधायक हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उनको जलालाबाद स्थित जैन मंदिर की धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला था। धर्मशाला का शिलान्यास करते हुए कुछ फोटोग्राफ खिंचे गये थे। सोशल साइट फेसबुक पर राणा शावेज यूसुफ नाम से एक अकाउंट है। जिस पर एक युवक का फोटो लगा हुआ है। विधायक ने बताया कि उनके द्वारा जैन मंदिर की धर्मशाला के शिलान्यास समारोह में शामिल होने से नाराज होकर इस युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से उनके खिलाफ बहुत ही अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट की है। इससे उनकी व उनके समर्थकों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और सामाजिक रूप से मानहानि हुई है।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में अब नेत्र सर्जन देंगी मरीजों को सेवा

इस पोस्ट में युवक ने कहा है, ‘‘जयंत चौधरी अगर रात को अपने …..पर जहर लगाकर सोए तो थानाभवन विधायक अशरफ अली खान सुबह मरा मिलेगा।’’, विधायक अशरफ ने पुलिस को बताया कि इस पोस्ट के बारे में सैंकड़ों लोगों ने उनको फोन कर अवगत कराया और रोष भी व्यक्त किया गया है। इससे सौहार्द्र बिगड़ने की भी संभावना जताते हुए विधायक अशरफ अली ने कहा कि ऐसी पोस्ट का प्रचार प्रसार करने से हिंदू और मुस्लिम धर्मावलंबियों की भावनाओं को आघात पहुंचा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राणा शावेज यूसुफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 505-2 एवं आईटीएक्ट की धारा 66 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अदालत का झटका, जमानत मंजूर, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »