प्रियंका गैंगरेप व हत्याकांड के आरोपी शुभम को पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। साली से अवैध सम्बंधों को छुपाने के लिए जीजा द्वारा अपने दो दोस्तों के साथ उसका अपहरण करने के बाद सरधना के जंगल में ले जाकर गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। बुढ़ाना पुलिस से मुठभेड़ में गैंगरेप व हत्या के मामले में वांछित चल रहा आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक व अवैध असलाह बरामद किया गया है।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि देर रात कांधला विज्ञाना मार्ग पर बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम की एक शातिर से मुठभेड़ हो गई। शनिवार की रात्रि को थाना बुढ़ाना पुलिस कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी की गांव बवाना की प्रियंका की हत्या व दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपियों के क्षेत्र में आने की संभावना है। चैकिंग के दौरान कुछ समय पश्चात एक मोटरसाईकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार का पीछा किया गया। आगे बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। फायरिंग कर खेतो में भागने लगा। पुलिस टीम ने उसको घेरकर जवाबी फायरिंग की जिसमें शातिर बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान शुभम पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम मडियाई उर्फ कमरूद्दीन नगर थाना सरधना, मेरठ के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि बवाना निवासी )षिपाल ने बुढ़ाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका दामाद आशीष उसकी पुत्री प्रियंका को अपने दो दोस्तों के साथ घर से ले गया था। इसके बाद आरोपी जीजा आशीष को पकड़कर पुलिस ने प्रियंका की हत्या का खुलासा कर दिया था। इसी में शुभम फरार चल रहा था। उसको गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार, ललित कुमार और विकास चौधरी, हैड कांस्टेबल संजय कुमार, नीरज त्यागी, सुनील कुमार, निर्वेश कुमार, मोहित कुमार और नकुल सांगवान शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-व्यापारी को लूटने वाले छह बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Also Read This

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »