MUZAFFARNAGAR-एसएसपी अभिषेक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटी राहत किट

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच जनपद के चौक-चौराहों और चैक प्वाइंटों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा राहत किट का वितरण करते हुए साधन सम्पन्न लोगों से पुलिस कर्मियों और आम लोगों के लिए शीतल जल के प्याऊ लगाने को आगे आने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

शहर के महावीर चौक पर गुरूवार को अबाउट लाइफ फाउंडेशन के द्वारा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हीट वेव एवं यातायात जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह के द्वारा भीषण गर्मी के बीच भी चौराहों पर ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राहत किट वितरित करते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। इस किट में ओआरएस के पैकेट, ठंडे पानी के लिए बोतल, धूप से बचने के लिए कैप और चश्मा तथा अन्य सामग्री शामिल रही। राहत किट प्राप्त करने के बाद पुलिसकर्मी भी खुश नजर आये। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पुलिस कर्मी चैक प्वाइंटों और चौराहों पर अपनी ड्यूटी सजगता के साथ कर रहे हैं। गर्मी में ड्यूटी के दौरान कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होती हैं। अचानक चक्कर आ जाना, सिरदर्द हो जाना, ये आम बात हैं। इसके लिए हमारा प्रयास है कि हम पुलिस कर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए कम से कम उनके लिए शीतल जल का प्रबंध कर पाये। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से सभी चैक प्वाइंट और चौराहों पर शीतल जल की उपलब्धता की व्यवस्था कराई गई है। इसका आज यहां पर उद्घाटन किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि यह उद्घाटन इसके प्रति जागरुक करने के लिए है कि हीट वेव में पुलिसकर्मियों और आम लोगों को जिस भी प्रकार प्रचंड गर्मी से राहत देने के लिए जो भी कर सकें वो करना चाहिए। गर्मी में अपच पैदा करने वाले भोजन को न करने की सलाह दी। गर्मी में गैस और कब्ज की समस्या ज्यादा हो सकती है, इसी कारण सिर दर्द की शिकायत हो रही हैं। लोगों को राहगीरों और पुलिस कमियों के लिए शीतल पानी की व्यवस्था के लिए आगे आना चाहिए। इसके साथ ही एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से राहत किट का वितरण भी किया। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस किट में पुलिस कर्मियों के लिए ठंडे पानी की बोतल, ओआरएस, चश्मा और कैप आदि सामग्री शामिल है। यह पूरे जनपद में पुलिस कर्मियों को वितरित की जायेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी एएससपी ब्योम बिन्दल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी विवादित स्थल

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी विवादित स्थल की दीवारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, दो बुजुर्गों की मौतलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »