MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम भरतिया कालोनी की प्रबंधक कमेटी में चल रहे विवाद को लेकर अब इस साल श्री बालाजी जयंती पर होने वाली श्रीराम कथा भी खटाई में पड़ गई है। इसके लिए बुलाई जा रही साध्वी विश्वेश्वरी देवी ने मंदिर कमेटी में विवाद होने के कारण अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपना प्रेस बयान जारी किया है, जिसमें श्री बालाजी धाम पर होने वाली श्रीराम कथा कार्यक्रम को रद्द करने की बात उनके द्वारा कही गयी है।

बता दें कि श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति भरतिया कालोनी के संरक्षक चन्द्रकिरण गुरूजी, सुरेश बंसल और अशोक कुमार एडवोकेट की ओर से पिछले दिनों मंदिर परिसर में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में दावा किया गया था कि उनके द्वारा इस साल श्री बालाजी जयंती के अवसर पर पूर्व व्यवस्था के अनुसार साध्वी विश्वेश्वरी देवी को श्रीराम कथा के लिए बुलाया गया है, लेकिन मंदिर कमेटी में विवाद कायम रहने के कारण अब साध्वी ने आने से ही इंकार कर दिया है। श्रीराम कृपाधाम ट्रस्ट भूपतवाला हरिद्वार उत्तराखंड की संस्थापिका एवं अध्यक्ष साध्वी विश्वेश्वरी देवी की ओर से प्रेस बयान आया है।

इसे भी पढ़ें:  अलीगढ़ में SDM की गाड़ी पर पथराव, नगर निगम की कार्रवाई से भड़की भीड़ | SDM घायल

उन्होंने कहा कि सभी भक्तजनों को कहा है कि श्री बालाजी धाम मंदिर नई मंडी भरतिया कालोनी में प्रस्तावित श्रीराम कथा का कार्यक्रम उनके द्वारा रद्द कर दिया गया है। साध्वी ने अपने पत्र में कहा है कि 16 अपै्रल से 22 अपै्रल तक श्री बालाजी धाम मंदिर नई मंडी में श्री राम कथा होने वाली थी, इसके लिए दिसम्बर माह में श्री बालाजी धाम मंदिर के संरक्षक चंद्रकिरण गर्ग एवं संरक्षक सुरेश बंसल द्वारा उनके पास आकर लिखित में आमंत्रण दिया था, इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। साध्वी ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया में लगातार इस संस्था के विवाद प्रकाश में आये और जब उन्होंने इसकी सच्चाई के लिए गहराई से संज्ञान लिया तो पता चला कि श्री बाजाली धाम मंदिर में समिति के अंदर बहुत ही ज्यादा विवाद गहरा गया है। चूंकि हम संत होने के नाते धर्म में राजनीति अथवा अन्य किसी भी प्रकार के विवाद और व्यवधान का समर्थन नहीं करते, अतः जब तक इस समिति के विवाद नहीइं सुलझ जाते तब तक हम किसी भी प्रकार से श्री राम कथा वाचन नहीइं कर सकते, क्योंकि ऐास करने से भविष्य में कथा में भी असामाजिक तत्वों के द्वारा व्यवधान पहुंचाने की आशंका बनी हुई है। इसलिए इस कथा कार्यक्रम की स्वीकृति को साध्वी ने निरस्त कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर-सपाइयों ने सेना के पराक्रम को किया सलाम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने किया यातायात

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »