छात्राओं का कोतवाली में प्रदर्शन, हमलावरों पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही छात्राओं की सरे बाजार पिटाई वाली वीडियो के प्रकरण में पीड़ित छात्राओं ने अन्य सहपाठियों के साथ सोमवार को सुबह शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस मामले में एक पीड़ित छात्रा के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि रविवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर अंजुमन पैलेस के पास टयूशन पढ़कर वापस घर लौट रही छात्राओं के साथ कुछ लड़कों ने जबरन रोककर मारपीट की थी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और हंगामा मच गया। इस मामले में सोमवार को पीड़ित छात्राएं अन्य सहपाठियों और परिजनों के साथ शहर कोतवाली पहुंची और हमला करने वाले लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में रामलीला टिल्ला निवासी एक पीड़ित छात्रा द्वारा शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत में बताया है कि वो अपनी छह सहेलियों और सहपाठी छात्रों के साथ रविवार की शाम करीब सात बजे टयूशन पढ़कर वापस लौट रही थी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिल

जब वो अंजुमन पैलेस के करीब पहंुची तो कुछ लड़कों ने उनको जबरन रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच तथा मारपीट करने लगे, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। छात्रा ने बताया कि ये लड़के आते जाते उन पर भद्दे कमेंट करते हैं और रास्ता रोककर परेशान कर रहे थे। शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही पक्ष नाबालिग है। हमलावर किशोरों में दो आरोपी हैं। इनमें से एक रामलीला टिल्ला तथा एक गाजावाली कच्ची सड़क का निवासी बताया गया है। इनकी तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी टीम पर हमले में कादिर की बेटियों को मिली जमानत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »