शंकर स्वरूप के पुत्र अभिनव का आकस्मिक निधन, छाया शोक

मुजफ्फरनगर। जिले के प्रतिष्ठित स्वरूप परिवार में मंगलवार को दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इस परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति शंकर स्वरूप बंसल के इकलौते पुत्र अभिनव स्वरूप बंसल का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। यह समाचार मिलते ही पूरे जिले में शोक का वातावरण बन गया।

इसे भी पढ़ें:  सीमा जैन के प्रस्ताव पर पालिका कन्या विद्यालय की प्रिंसीपल निलम्बित

शिव मूर्ति संचालक मण्डल के अध्यक्ष एवं प्रमुख उद्योगपति शंकर स्वरूप के पुत्र अभिनव स्वरूप बंसल मंगलवार को सहारनपुर स्थित माता शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए गये थे। मंदिर परिसर में ही उनको अचानक चक्कर आया और वो बेसुध होकर गिर गये। परिजनों के अनुसार उसको अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यहां से परिजन भी सहारनपुर रवाना हो गये। माना जा रहा है कि अभिनव की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अभिनव स्वरूप परिवार के इकलौते पुत्र थे, उनके एक बेटी और एक बेटा है।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े की कोशिश, एटा का अभ्यर्थी गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »