रामपुरी में पागल कुत्ते का आतंकः दर्जनों घायल, प्रशासन बेखबर

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला रामपुरी में स्थित राजकन्या इंटर कॉलेज वाली गली में एक पागल कुत्ते का आतंक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीते कुछ दिनों में उक्त गली में कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों में अधिकांश बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएं शामिल हैं, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग, पालिका और अन्य स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर अब डीएम वार रूम को शिकायत भेजी गई है और इस घातक होते कुत्ते को पकड़वाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में मंत्री कपिल देव ने सुनी ‘मन की बात’, किया वृक्षारोपण

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता कई बार गली के अंदर और बाहर घूमते हुए लोगों पर अचानक हमला कर देता है। कई बच्चों को सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव आए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, परंतु अब तक नगर निगम अथवा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। गलीवासियों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन किसी ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय निवासी संजीव कुमार का कहना है कि हमने कई बार अधिकारियों को फोन किया, शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी देखने तक नहीं आया। मोहल्ले के बच्चे अब स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। गली में अब भी वही कुत्ता बेखौफ घूम रहा है और किसी को भी अपना शिकार बना लेता है। लोगों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस पर काबू नहीं पाया तो यह स्थिति और भयावह हो सकती है। खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर मोहल्ले में भारी असंतोष और डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगर पालिका की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और पागल कुत्ते को पकड़कर उचित इलाज या निष्कासन की कार्रवाई करे, ताकि गलीवासियों को राहत मिल सके और किसी की जान को और खतरा न हो।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैत

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर मेन बाजार में आधी रात

Read More »