लाशों का ढेर दिखाकर मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने की आतंकी साजिश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव और आतंकी हिंसा फैलाने की एक गहरी साजिश को मुजफ्फरनगर पुलिस ने विफल कर दिया है। सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो और भड़काऊ ऑडियो के जरिए दंगे भड़काने की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि वायरल किया गया वीडियो पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ जिले की घटना का था, जिसे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताकर फैलाया जा रहा था।

पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि थाना ककरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि श्ककरौली युवा एकताश् नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक खून से लथपथ शवों वाला वीडियो और एक भड़काऊ ऑडियो वायरल किया गया है। इसमें दावा किया गया था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के एक गांव में मुसलमानों की हत्या कर दी है। तुरंत कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियोंकृनदीम, मनशेर और रहीस को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ और फोरेंसिक विश्लेषण में यह सामने आया कि वीडियो अप्रैल 2024 में पाकिस्तान में हुई एक घरेलू हत्या का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की थी। इसी वीडियो को भारत में सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया गया।

पुलिस ने बताया कि साजिशकर्ताओं ने सावन माह के दूसरे सोमवार को जानबूझकर यह वीडियो वायरल किया, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा और हिंसा फैलाई जा सके। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि इस साजिश के पीछे राष्ट्रविरोधी तत्व और विदेशी एजेंसियां भी हो सकती हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के मोबाइल और वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच जारी है। यह वीडियो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों के व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया गया। पुलिस ने ऐसे कम से कम पांच बड़े ग्रुपों की पहचान की है जिनमें सैकड़ों सदस्य हैं। थाना ककरौली में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भड़काऊ या अपुष्ट सामग्री को सोशल मीडिया पर आगे न बढ़ाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम दरबार आए पिता से छूटा बेटी का हाथ, अफसरों ने मिलवाया

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »