प्रशासन ने प्रत्याशियों को बताया, बदल गई मतदान की तिथि

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उनको बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर में निर्धारित मतदान दिवस की तिथि को बदल दिया गया है। अब वोटिंग 13 नवम्बर को नहीं, बल्कि 20 नवम्बर को होगी। इसके साथ ही उनको आदर्श आचार संहिता का पालन करने और मतदान के अलावा अन्य सभी कार्य यथावत रहने की जानकारी भी प्रदान की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा समस्त राजनैतिक दलों एवं निर्दल प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा सभी राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर के उपचुनाव के लिए संशोधित की गई मतदान दिनांक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में निर्वाचन की तिथि 13 नवम्बर निर्धारित की गईं थी, जिसको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित करते हुए अब 20 नवम्बर को मतदान का दिनांक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना सहित बाकी निर्वाचन के कार्य यथावत रहेंगे, उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के जिन मतदाताओं को 13 नवम्बर की मतदान तिथि वाली पर्चियां बट चुकी हैं, वह 20 नवंबर को होने वाले मतदान में मान्य होंगी, जो पर्चियां वितरण में अवशेष रह गई है, उनमें दिनांक 20 नवंबर की मोहर लगा कर ही बीएलओ द्वारा बाटी जाएंगी, ऐसे आदेश उनको जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करें। वहीं बैठक के दौरान प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रचार के दौरान हो रही परेशानी व अन्य समस्याओं को भी उठाया और अनुमति के लिए सुलभ व्यवस्था की मांग की। बता दें कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर गंगा स्नान पर्व होने के कारण मतदान की तिथि 13 नवम्बर को स्थगित करते हुए आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। इस पर आयोग ने उपचुनाव की मतदान तिथि को 13 से 20 नवम्बर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  शातिर ठग-पुलिस कर्मी बनकर महिला को डराया और ले उड़ा सोने के जेवर

13 और 18 नवम्बर को प्रत्याशी प्रस्तुत करेंगे चुनाव खर्च का ब्यौरा

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा ने मीरापुर उप चुनाव लड़ रहे समस्त प्रत्याशी और उनके निर्वाचन एजेन्ट को आदेश जारी किया गया है कि वो अपना चुनाव खर्च का ब्यौरा निर्धारित प्रारूप पर निर्धारित समय पर प्रस्तुत करने का काम करेंगे। चुनाव से पहले चार नवम्बर के साथ ही 13 और 18 नवम्बर को प्रत्याशियों को अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। डीएम ने बताया कि चुनाव के निर्देश के क्रम में व्यय प्रेक्षक की सहमति से मीरापुर विधानसभा उपनिर्वाचन के सभी प्रत्याशीयों के व्यय रजिस्टर मिलान के लिए तीन तारीखे नियत की गई हैं, जिनमें से एक तिथि 4 नवम्बर बीत चुकी है। व्यय रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण दिनांक-13.11.2024, तृतीय निरीक्षण दिनांक-18.11.2024 को कोषागार में सुबह 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक किया जायेगा। ऐसे में प्रत्येक मिलान के समय आरओ द्वारा नाम निर्देशन के समय प्रदत्त व्यय रजिस्टर, बैंक पासबुक का स्टेटमें तथा व्यय से सम्बंधित बिल वाउचर अनिवार्य रूप से साथ लाने के लिए कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो

Read More »