MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अफसरों की मनमानी और कर्मचारियों की हठधर्मी इतने व्यापक स्तर पर है कि खुद पालिका की प्रशासनिक मुखिया अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह भी हैरान है। लखनऊ में मीटिंग के लिए उनका जाना यहां ऑडिट के लिए इलाहाबाद कैग ;सीएजीद्ध मुख्यालय से आई चार सदस्यीय टीम अफसरों की अनदेखी के कारण इधर से उधर भटकती रही। तीसरे दिन ईओ से शिकायत हुई तो टीम को दस्तावेज उपलब्ध हुए। ईओ ने विभागाध्यक्षों के रवैये के प्रति नाराजगी जताते हुए उनको हड़काया और मीटिंग कर समय से टीम को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही बिना बताये अवकाश पर जाने वाले अफसर व कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश भी जारी कर दिये। टीम ने दस दिनों में तीन वित्तीय वर्ष के बजट और कामकाज का ऑडिट करने के लिए 75 बिन्दुओं पर पालिका के सात विभागों से रिपोर्ट मांगी है।

नगरपालिका परिषद् में केन्द्र और राज्य सरकार से मिले बजट से हुए विकास कार्यों और दूसरी परियोजनाओं के कामकाज का भौतिक और वित्तीय सत्यापन करने के लिए कैग इलाहाबाद से चार सदस्यीय टीम सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इस टीम में कैग इलाहाबाद के सीनियर ऑडिट ऑफीसर आरएस मिश्रा, ऑडिट ऑफिसर अमित कुमार और अशोक सोनकर के अलावा एक सुपरवाइजर शामिल हैं। इस टीम ने सोमवार को नगरपालिका परिषद् टाउनहाल पहुंचकर अपनी आमद की जानकारी दी और पालिका की विभागीय जानकारी के साथ ही उनको कैग के द्वारा ऑडिट आदेश दिखाते हुए दस दिनों में तीन वित्तीय वर्षों 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में पारित बजट, विकास कार्यों का ऑडिट करने के लिए विभागवार दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन इस बीच लखनऊ में मीटिंग के लिए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के यहां पर मौजूद नहीं रहने के कारण दो दिनों तक इस टीम को पालिका के अधिकारी यहां से वहां घुमाते रहे।

इसे भी पढ़ें:  "बकवास बंद करिए, जनता परेशान है" — ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अफसरों को कड़ी फटकार

बुधवार को सवेरे ईओ कार्यालय लौटी तो कैग के सीनियर ऑडिट ऑफीसर आरएस मिश्रा ने अपनी टीम के साथ उनसे मुलाकात की और पालिका के अफसरों के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय स्तर पर उनको आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस ऑडिट में इस बार सामान्य ऑडिट के साथ ही पहली बार सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑडिट भी होना है, जिसमें बड़े बजट के काम और केंद्र एवं राज्य सरकारों की बड़ी परियोजना तथा विकास कायेक्रमों को शामिल किया गया है। इसके लिए सीधी रिपोर्ट कैग मुख्यालय से राज्यपाल को भेजी जानी है। यही कारण है कि इस बार का यह ऑडिट काफी महत्वपूर्ण है। इसमें वो जिले की मुजफ्फरनगर पालिका के साथ ही अन्य निकायों में भी जाकर ऑडिट जांच करेंगे। इसके लिए खतौली पालिका और अन्य नगर पंचायतों में भी ऑडिट किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठक

टीम लीडर आरएस मिश्रा ने ईओ से शिकायत की तो उन्होंने पालिका के निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य, मार्ग प्रकाश, लेखा, कर सहित सभी सातों विभागों के विभागध्यक्षों को तलब कर लिया। इनमें लेखाकार प्रीति रानी से बिन्दूवार सूचना टीम को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया। इसमें टीम ने तीनों वित्तीय वर्षों का बजट, बैलेंस शीट और कैश बुक आदि की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में योजनाओं में आये बजट की रिपोर्ट भी मांगी गई है। लेखा विभाग ने आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इसको गंभीरता से लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका सभाकक्ष में सातों विभागों के अध्यक्ष और लिपिकों तथा कैग टीम सदस्यों के साथ मीटिंग करते हुए समन्वय बनाने का प्रयास किया। सभी विभागों को वांछित सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये गये।

इसे भी पढ़ें:  होंडा शोरूम और किसानों की टयूबवेल पर चोरों ने साधा निशाना

वहीं ईओ द्वारा जब विभागाध्यक्षों को तलब किया गया तो उनको जानकारी मिली कि कई अवकाश पर हैं। इसको लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यालय उपस्थिति के साथ ही बिना अवकाश वाले अफसरों व कर्मियों की रिपोर्ट तलब करते हुए दोषी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल, जलकल विभाग के एई सुनील कुमार के साथ ही अन्य विभागध्यक्ष और कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये हैं। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शीरा नीति को लेकर आबकारी अधिकारी ने ली बैठकलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »