करोड़ों देशवासियों को जोड़ रहा मन की बात का सेतुः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने करोड़ो देशवासियों को जोड़ने के लिए एक मजबूत आधार देने के साथ साथ सेतु का काम किया है। इसके सहारे प्रधानमंत्री ने उन अनछुए पहलुओं को देश के सामने लाने का काम किया, जो लाखों युवाओं की प्रेरणा बने। छिपी प्रतिभाओं को देश में एक पहचान मिली और वो निखर कर विश्व पटल पर चमके।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता और आरएसएस कार्यकर्ता अरूण खंडेलवाल के आवास पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया और पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाये गये बिन्दुओं के आधार पर जनसेवा के लिए प्रेरित रहने की सीख दी और चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों ने हम सभी को राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करने की प्रेरणा दी है। मन की बात का यह कार्यक्रम न केवल एक संवाद है, बल्कि यह देश के कोने-कोने में बैठे करोड़ों देशवासियों के मन को जोड़कर राष्ट्रीय उत्थान के लिए सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित कर एक सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का काम भी कर रहा है। यहां उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को आत्मसात किया, संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहने और पार्टी के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने में योगदान का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अरूण खंडेलवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, पंकज महेश्वरी, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, श्रीमोहन तायल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति के झगड़े से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ऑनर किलिंग में गर्दन काटकर बेटी

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »