लखनऊ। यूपी में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जेल में बंद बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने पर गाजीपुर जेल के जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है।उत्तर प्रदेश में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गाजीपुर जेल के जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन के लिए पत्र लिखा है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है। दरअसल, गाजीपुर की जेल में बंद बंदी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। बंदी विनोद गुप्ता ने जेल से मोबाइल से कॉल की थी। चार मार्च को मामला सामने आया तो डीआईजी जेल से इसकी जांच कराई गई। जांच में जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि हुई।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: संयुक्त हिंदू मोर्चा ने मंत्री अनिल कुमार





