दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल की कमाई को होगा ऑडिट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में शासन के आदेश पर दो पूर्व चेयरमैनों के कार्यकाल में पालिका को हुई आय के लिए स्पेशल ऑडिट कराए जाने के आदेश को लेकर नई हलचल मची नजर आ रही है। इसमें सहारनपुर से आई विशेष टीम ने ईओ से मुलाकात कर उनको शासन के आदेश उपलब्ध कराते हुए ऑडिट के लिए सम्बंधित विभागों से रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ईओ ने इसके लिए टीम से 15 दिन का समय मांगा है। इसके बाद ही ऑडिट कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  32 घंटे बाद भी मासूम अवि का सुराग नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

बताया गया है कि शासन में हुई शिकायतों के बाद अब एक बार फिर से नगरपालिका परिषद् में स्पेशल ऑडिट का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस बार दो पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल और अंजू अग्रवाल के कार्यकाल में पालिका को विभिन्न मदों में होने वाली आय के तमाम रिकॉर्ड खंगाले जायेंगे। इसके लिए एडी लेखा सहारनपुर के आदेश पर गठित दो सदस्यीय विशेष टीम ने गुरूवार को पालिका पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात करते हुए शासन के आदेशों की जानकारी दी और इस स्पेशल ऑडिट के लिए उनसे सम्बंधित विभागों से आय के सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  ताजा कूड़ा हटवाने को पालिका खर्च करेगी 1.74 करोड़

यह टीम वित्तीय वर्ष 2014, 2015 के साथ ही वित्तीय वर्ष 2017 से 2022 तक पालिका के द्वारा गृहकर, जलकर, जल मूल्य, पार्किंग एवं अन्य ठेकों, सम्पत्ति हस्तांतरण, सम्पत्ति किराया सहित अन्य मदों में की गई आय का ऑडिट करने का काम करेगी। बताया गया कि टीम द्वारा लोकायुक्त को हुई शिकायत में पालिका के कई लिपिकों की भी ऑडिट जांच करेंगी। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि एडी लेखा सहारनपुर से दो सदस्यीय टीम को पालिका में विशेष ऑडिट के लिए नामित किया गया है। टीम के अधिकारियों ने उनसे आज मुलाकात की और सम्बंधित वित्तीय वर्षों में पालिका के द्वारा अर्जित की गई आय के रिकॉर्ड मांगे हैं। इसके लिए कर निर्धारण अधिकारी को आदेशित कर दिया गया है कि टीम को वो करीब 15 दिन के भीतर सम्बंधित वर्षों की आय से जुड़े दस्तावेज और पत्रावलियां उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था करें। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शाओं पर अंकुश लगाने को गंभीर हुए डीएम उमेश मिश्रागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »