सुमति नाथ जी का महान जीवन सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायकः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला अबुपूरा में करीब 125 वर्ष प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सुमति नाथ जिनालय की प्रतिष्ठा की 36वीं वर्षगांठ पर शनिवार को आयोजित ध्वजारोहण एवं भव्य वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव ;उछावद्ध कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर श्री सुमति नाथ जी को नमन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि श्री सुमति नाथ जी का महान जीवन सर्वसमाज के लिए प्रेरणादायक है।

मोहल्ला अबुपूरा में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समिति के तत्वधान में 125 साल पुराने तीर्थ स्थल श्री सुमति नाथ जिनालय के प्रतिष्ठा की 36वीं वर्षगांठ परम्परागत तौर पर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण एवं भव्य वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव उछाव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया। आयोजकों के द्वारा सभी अतिथियों का पटका और माला पहनाने के साथ ही समृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनको सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय समाज में सर्वाधिक शिक्षा और समृ(ि जैन समाज में है। किसी दूसरे समुदाय को भी शिकायत करने के बजाए उनसे प्रेरणा लेने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूज्य तीर्थंकरों ने समाज को न केवल कुरीतियों से बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि समाज को एक नया, सरल और सहज स्वरुप प्रदान किया। उन्होंने और उनके बाद के तीर्थंकरों ने प्रेम, क्षमा, दया, करुणा और अहिंसा जैसे मूल्यों को पुनः स्थापित किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि हमारा देश )षियों, संतो और मुनियों की परंपरा वाला देश है। शताब्दियों तक मिलने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की मुनि परंपरा अटूट रही है। हमारा जैन समाज इसका जीता जागता प्रमाण है। इस अवसर पर महेंद्र कुमार जैन, संजय गर्ग, रोहित तायल, दीपक मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, सचिन जैन, गौरव जैन, नरेश जैन, राजेश जैन, अनिल कुमार जैन, राहुल जैन, नवनीत जैन आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  श्यामा श्याम मंदिर की श्रीमद्भागवत कथा का

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देवफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में तोड़ दिया छठ मैया का मंदिर, हंगामा और नारेबाजीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  श्यामा श्याम मंदिर की श्रीमद्भागवत कथा का समापनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »