पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के 204 निर्माण कार्यों में जांच के बाद 31 निर्माण कार्य निरस्त हो जाने के बाद नये सिरे से शेष निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन इस बीच इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बाद रोक के बावजूद भी ठेकेदारों को दो निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो गये थे, जिसके कारण कई गंभीर आरोप सामने आये। बाद में यह प्रकरण ठण्डे बस्ते में जाता नजर आया, लेकिन इस प्रकरण की जांच की आंच अभी ठण्डी नहीं पड़ी है। मामले में दो लिपिकों की गर्दन फंसी हुई है तो वहीं ठेकेदारों से भी जवाब तलब किया जा रहा है।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और नाली के साथ ही अन्य 204 निर्माण कार्यों का प्रस्ताव किया था। जुलाई 2024 की बोर्ड मीटिंग में इसको स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण विभाग ने टैण्डर आमंत्रित किये थे। टैण्डर डलने के बाद स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए पालिका प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी की और करीब 100 निर्माण कार्यों के लिए अनुबंध होने के बाद इनके वर्क ऑर्डर पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने हस्ताक्षर करते हुए निर्माण विभाग को ठेकेदारों को जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी थी, लेकिन इसी बीच अचानक ही पूल का शोर मचा और मामला डीएम तक पहुंचने के बाद ईओ प्रज्ञा सिंह ने निर्माण विभाग के अधिकारियों और लिपिकों को वर्क ऑर्डर जारी नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी, इसके बावजूद दो वार्डों 25 और 07 के लिए स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर निर्माण विभाग से ठेकेदारों को जारी कर दिये गये, जिसके आधार पर ठेकेदारों ने मौके पर निर्माण कार्य प्रारम्भ भी करा दिया था। हंगामा हुआ तो ये दोनों काम भी रूकवा दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना की काशीराम कालोनी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

41 सभासदों की शिकायत पर ईओ ने जांच की और 34 निर्माण कार्यों को गलत साबित होने पर निरस्त करने की संस्तुति की। पालिकाध्यक्ष ने 31 निर्माण कार्य निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था। इनमें से वार्ड 25 और वार्ड 07 के निर्माण कार्य को जनहित में आवश्यक मानकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन ईओ ने दोनों कार्यों के वर्क ऑर्डर रोक के बावजूद भी ठेकेदारों को जारी कर दिये जाने के मामले में निर्माण विभाग के लिपिक मनोज कुमार को 17 मई को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा कि 100 निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर पर हस्ताक्षर के बाद रोक लगाये जाने के बावजूद भी दो वार्डों के ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर कैसे जारी कर दिये गये?

इसे भी पढ़ें:  सफाई कर्मी को नायक बनाने के लिए पालिका में बड़ा फर्जीवाड़ा

19 मई को लिपिक मनोज कुमार ने अपना स्पष्टीकरण ईओ को भेज दिया। मनोज ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि 100 निर्माण कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहायक अभियंता निर्माण ने विभागीय आख्या को स्वीकृत करते हुए पत्रावली 27 फरवरी 2025 को ईओ के समक्ष प्रस्तुत करा दी थी। इस आख्या और स्वीकृति पर सहमति प्रदान करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद 28 फरवरी को उन्होंने यह वर्क ऑर्डर डिस्पेच रजिस्टर में चढ़ाये। मनोज ने ईओ को भेजे जवाब में बताया कि उसी समय निर्माण विभाग के ही लिपिक निपुण कन्नौजिया ने उक्त दोनों वार्डों के वर्क ऑर्डर सम्बंधित ठेकेदारों को प्राप्त करा दिये थे। ईओ के मना करने के उपरांत इसमें कोई वर्क ऑर्डर उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस मामले में लिपिक निपुण कन्नौजिया से भी ईओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। निपुण ने दोनों वर्क ऑर्डर जारी करने का आरोप मनोज कुमार पर लगाते हुए डिस्पेच रजिस्टर भी प्रस्तुत किया और उसमें सम्बंधित ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर देने के लिए इन्द्राज की गई मनोज की तहरीर को साक्ष्य बताते हुए खुद को बेकसूर बताया है। डिस्पेच रजिस्टर में लिखावट मनोज की राइटिंग से मेच बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन

अब इस प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए सम्बंधित ठेकेदारों से भी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जवाब मांगा है। ठेकेदारों से पूछा गया है कि वो अपने स्पष्टीकरण में यह बतायें कि उनको वर्क ऑर्डर निर्माण विभाग से किस लिपिक के द्वारा प्राप्त कराये गये थे। एक ठेकेदार ने ईओ के समक्ष ये साफ कर दिया है कि उनको ये याद नहीं है कि वर्क ऑर्डर किस लिपिक ने प्राप्त कराये हैं, इस बारे में वो कोई भी स्पष्ट मत नहीं दे सकते हैं। इससे साफ है कि यह मामला पूरी तरह से उलझ चुका है और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की जांच किसी भी निष्कर्ष पर पहुंच नहीं पा रही है। उनका कहना है कि अब ये ठेकेदार ही स्पष्ट कर सकते हैं कि उनको वर्क ऑर्डर कैसे मिले, लेकिन वो बताना नहीं चाह रहे हैं, जांच अभी जारी है।

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना की काशीराम कालोनी में दो पक्षों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बंगाली नौकर की 20 किलो का बाट मारकर नृशंस हत्याफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना की काशीराम कालोनी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़पइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »