PALIKA-टैण्डर खुले नहीं, मच गया पूल का शोर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के टैण्डर अभी पाइपलाइन में ही हैं, लेकिन उनके खुलने से पहले ही कुछ सभासदों ने पूल और अनियमितता होने के आरोप लगाते हुए भारी शोर मचा दिया है। डीएम से की गई उनकी शिकायत भी खुद सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि जब किसी भी निर्माण कार्य का टैण्डर खुला ही नहीं तो उनको पूल होने की जानकारी किस आधार पर मिल गई है। जिन कामों के टैण्डर में पूल और अनियमितता होने की बात कर जांच की मांग की जा रही है, उनके टैण्डर अभी एक सप्ताह बाद खोले जाने की तैयारी है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहर के सभी 55 वार्डों में सड़क और नाली आदि निर्माण के लिए हरी झण्डी दी गई। निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाये और बोर्ड ने उनको स्वीकृति प्रदान कर दी। ऐसे करीब 202 निर्माण कार्यों के टैण्डर पाइपलाइन में हैं। इन कार्यों के टैण्डरों में मिलीभगत से पूल होने और अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गत दिवस सभासद योगेश मित्तल, देवेश कौशिक आदि ने डीएम से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। योगेश मित्तल का कहना था कि कुछ सभासदों ने अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए पूल कराते हुए पालिका को राजस्व हानि पहुंचाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  भोपा रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी से लाखों की लूट, देखें वीडियो...

योगेश मित्तल और उनके साथी सभासदों की शिकायत पर पालिका में हलचल मची है। इसी पड़ताल करने पर पता चला कि जिन कार्यों में पूल होने का दावा किया गया है, दरअसल अभी उनके टैण्डर खुले ही नहीं है। पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 202 निर्माण कार्यों के टैण्डर प्रक्रियागत हैं। उनको जानकारी मिली है कि कुछ सभासदों ने इसमें पूल होने की शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की है। जबकि हकीकत ये है कि जब टैण्डर खुले ही नहीं, तो पूल होने की बात भी कैसे की जा सकती है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद इन टैण्डरों को अलग अलग स्लॉट में खोलने की तैयारी निर्माण विभाग ने की है। इसके बाद ही टैण्डर में ठेकेदार फर्मों के द्वारा स्टीमेट के आधार पर दिए गये रेट यदि सभी 202 कार्यों में लगभग एक समान प्रतिशत पर पाये जाते हैं तो पूल माना जायेगा। बताया कि किसी भी कार्य के लिए तीन से कम टैण्डर स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे में किसी किसी कार्य में चार, पांच और आठ तक टैण्डर आये हैं। जो प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें:  छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, दो मकानों से तीन महंगे मोबाइल चोरी

उन्होंने इन कार्यों में पूल जैसी संभावना से फिलहाल इंकार करते हुए कहा कि टैण्डर खुलने के बाद ही सही स्थिति सामने आ जायेगी। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका में भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टोलरेंस की है। निर्माण कार्यों के टैण्डर अभी हुए नहीं हैं, होने बाकी हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और प्रतिस्पर्धी है, किसी ने पूल का प्रयास किया भी है तो अभी किसी को कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है, ऐसे में अनियमितता होने का सवाल नहीं है। हमारी पूरी निगरानी बनी है। हम ये भी अपील करते हैं कि जनता के बीच किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार कर पालिका की छवि को धूमिल करने से बचना चाहिए। सभी लोग पालिका परिवार के रूप में एकजुट रहकर शहर के विकास में सकारात्मक योगदान प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने गन्दगी से निकालकर रोशन किया शहीदों का बलिदान

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण को पालिका ने भेजा नोटिस, मांगा 29.22 लाख का

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »