KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्ल

मुजफ्फरनगर। मेरठ के निवासी शातिर सागर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने दावा किया है कि जेल में बंद रहने के दौरान दूसरे अपराधी से हुई टशनबाजी की रंजिश में ही सागर का कत्ल किया गया और शव को नाले में फैंक दिया गया था। पुलिस ने सागर की हत्या के आरोप में शातिर अपराधी गौरव साहित तीन को गिरफ्तार करते हुए उनसे आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

बता दें कि 30 अगस्त को खतौली थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा के जंगल में एक युवक का गोली लगा शव नाले में पड़ा हुआ मिला था। मृतक युवक की पहचान सागर अहलावत के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि सागर छह माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था और एक किन्नर के साथ खतौली में किराये के मकान में रह रहा था। क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र स्व. ओमवीर सिंह निवासी मनोहरपुरी कस्बा व थाना दौराला मेरठ द्वारा थाना खतौली पर 30 अगस्त को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया गया था कि अज्ञात लोगों के द्वारा उनके पुत्र सागर अहलावत की हत्या करशव को शेखपुरा के जंगल में फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया और एसएसपी के आदेश पर खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि गुरूवार को थाना प्रभारी खतौली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया के नेतृत्व में पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मोहित पुत्र ओमकार गुर्जर निवासी ग्राम पिपलहेडा थाना खतौली, हाल निवासी किराये का मकान रोहटा रोड, मेरठ, गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार निवासी तुलसी कालौनी थाना कंकरखेडा, मेरठ और सचिन पुत्र स्व. बिजेन्द्र निवासी तीर्थ कालौनी थाना खतौली, हाल निवासी मुजाहिदपुर भूपखेडी थाना रतनपुरी शामिल हैं। पुलिस ने सागर की हत्या में प्रयुक्त 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  नमाज के दौरान युवक ने इमाम से की अभद्रता, लोग भड़के, हंगामा

सीओ खतौली के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त गौरव सिरोही द्वारा पुलिस को बताया गया कि जेल में उसकी सागर अहलावत से कहासुनी हो गयी थी, जिस कारण उसने अपने साथी मोहित के साथ मिलकर 29 अगस्त को सागर अहलावत की गोली मारकर हत्या कर दी तथा शव को सचिन व मोहित ने मिलकर नाले में डाल दिया था। सीओ ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी गौरव शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली, मेरठ, बागपत आदि स्थानों पर 22 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, एसएसआई प्रवीन कुमार, कांस्टेबल नरोत्तम, अलीम, राहुल नागर और योगेश शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मिठाई की दुकान में उठी एक चिंगारी ने राख कर दिया लाखों का सामान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मिठाई की दुकान में उठी एक चिंगारी ने राख कर दिया लाखों का सामानफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  अनिल दुजाना गिरोह के बदमाशों से बुढ़ाना में देर रात मुठभेड़लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »