महिला आस्ट्रेलिया में थी, बैंक खाते से उड़ा लिए आठ लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। एक महिला अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में थी और इसी बीच उसके बैंक खाते से आठ लाख रुपये की रकम साफ कर दी गई। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने बैंक में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो आश्वासन के बावजूद भी उसकी रकम वापस नहीं हुई, इसको लेकर अब इस ठगी के करीब साढ़े सात साल बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई कमद नहीं उठाया। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने बैंक मैनेजर और एक आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 के 16 एवेन्यू निवासी नीलम कुमारी पत्नी प्रशांत कुमार के अनुसार उनका एक संयुक्त बचत खाता रुड़की रोड स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखा में चल रहा है। वो 04 नवम्बर 2017 से 10 अक्टूबर 2018 तक ऑस्ट्रेलिया में रही। इसी बीच 17 फरवरी 2018 को उनके पंजाब एण्ड सिंध बैंक शाखा के बचत खाते से आठ लाख रुपये धोखाधड़ी करते हुए दूसरी महिला के बचत खाते में ट्रांसफर कराये गये। नीलम ने इस सम्बंध में जानकारी होने के बाद यहां आकर बैंक शाखा के मैनेजर को अपनी शिकायत की और कार्यवाही करने की मांग की, लेकिन रकम वापस कराने का भरोसा देने के बावजूद भी बैंक मैनेजर ने कोई कार्यवाही नहीं की। थाने में पुलिस से शिकायत की, इसके बाद डीएम और एसएसपी को भी शिकायत की, सीएम यूपी और डीजीपी यूपी को भी शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर नीलम ने 22 नवम्बर 2022 को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पीड़ा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष प्रेरणादायीः मीनाक्षी स्वरूप

नीलम के प्रकरण में कोर्ट ने एसएसपी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तो एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्कालीन आरोपी बैंक मैनेजर और एक अन्य महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नीलम ने बताया कि उसके खाते से आठ लाख रुपये बैंक के इंटरनल वाउचर के जरिये उसके फर्जी हस्ताक्षर कराकर शहर के मौहल्ला मल्हूपुरा कच्ची सड़क निवासी महिला रेखा पत्नी किशनलाल के बचत खाते में ट्रांसफर कराये गये। वो ऑस्ट्रेलिया में थी और बैंक आई ही नहीं तो इसमें पूरी तरह से बैंक के तत्कालीन मैनेजर की मिलीभगत रही। 16 नवम्बर 2022 को प्रातः भी वो अपनी रकम के सम्बंध में बैंक शाखा पहुंची तो ब्रांच मैनेजर ने पैसे लौटाने से साफ इंकर कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  डॉ. अम्बेडकर

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ताफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  राजस्व वसूली में विभागों की धीमी चाल पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कसे पेंचइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »