MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा

मुजफ्फरनगर। अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण पति के मन में इतनी नफरत बढ़ी की चार बच्चों के भविष्य को भी दरकिनार करते हुए गुस्से में बेकाबू पति ने इसी नफरत में सोती पत्नी पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार कर उसको मरणासन्न कर दिया। चेहरे, सिर और गर्दन पर कई वार किये गये। मुंह से कान तक एक पूरा गाल कटकर लटक गया। महिला की चीख पुकार के कारण पड़ौसियों की भी नींद खुल गई। लोग दौड़े तो पत्नी को मरा समझकर आरोपी पति घर से फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया है। महिला के परिजनों ने गांव पहंुचकर हंगामा किया। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमलावर पति के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा में दिन निकलने से पहले ही भारी गहमागहमी बन गई। गांव संभलहेडा में जीशान पुत्र मौहम्मद याकूब अपने परिवार के साथ रहता है। वो घर चलाने के लिए मजदूरी करता है। शनिवार की अलसुबह करीब दो बजे जीशान ने बच्चों के साथ सो रही अपनी पत्नी नाहिद पर अचानक ही हमला कर दिया। जीशान ने घर में रखे धारदार हथियार गंडासे से अपनी पत्नी के सिर, चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई घातक प्रहार कर दिये, जिससे नाहिद बुरी तरह से लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गई। इस हमले के कारण नाहिद की चीख सुनकर दूसरे परिजनों की आंख खुल गई और वो उसके कमरे में दौड़े तो जीशान अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए ताबड़तोड़ वार कर रहा था। परिजनों ने यह देखकर शोर मचा दिया। आस पड़ौस के लोगों की भी नींद उचट गई और वो जीशान की घर की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों और पड़ौसियों ने पत्नी पर हमला कर रहे जीशान को हटाया और घायल नाहिद को परिजन तत्काल ही उपचार दिलाने के लिए अस्पताल की और दौड़ पड़े। इतने में जीशान वहां से फरार हो गया था। जबकि परिजन नाहिद को मरणासन्न अवस्था में सीएचसी जानसठ लेकर आये, वहां से गंभीर अवस्था के कारण चिकित्सक ने घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने यहां इमरजेंसी में लाकर नाहिद को भर्ती कराया, चिकित्सक द्वारा महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार कराया। गंडासे के वार के कारण नाहिद का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। उसका बायीं और चेहरे पर मुंह से कान तक गाल पूरी तरह से कटकर लटका हुआ था। इसके साथ ही चेहरे पर, सिर और गर्दन पर भी कई गहरे घाव के कारण महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसके चेहरे और अन्य स्थान पर हुए गहरे घाव को बंद करने के लिए चिकित्सक द्वारा टांके लगाये गये। इसके बाद गंभीर अवस्था के कारण नाहिद को हायर सेंटर मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस संभलहेडा पहुंच गई थी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल महिला के बयान भी दर्ज किये। इसमें महिला ने बताया कि वो सोई हुई थी, अचानक ही उसके पति ने उस पर गंडासे से कई वार कर दिये। वो उसको जान से मारना चाहता था। इसके साथ ही सूचना मिलने पर महिला के परिजन और रिश्तेदार भी संभलहेडा पहुंच गये थे। उन्होंने हमलावर आरोपी पति को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस सभी को लेकर संभलहेडा चौकी पहुंच गई थी। बाद में परिजनों ने थाने जाकर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा से मिलकर शिकायत की। संभलहेडा चौकी इंचार्ज एसआई आनन्द कुमार ने बताया कि उनको करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि संभलहेडा गांव निवासी जीशान ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार गंडासे से वार करते हुए उसको मरणासन्न कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ मीरापुर बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि महिला के चाचा ने हत्यारोपी पति जीशान के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था, पुलिस टीम ने भागदौड़ के बाद आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया। उसको जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीशान की शादी करीब 12 साल पहले गांव जौला निवासी नाहिद के साथ हुई थी। शादी के बाद जीशान से नाहिद ने चार बच्चों को जन्म दिया। बताया गया है कि दोनों पति और पत्नी में आपसी विवाद बना रहता था। महिला का पति जीशान उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसी को लेकर आये दिन उनमें झगड़ा हो जाया करता था। शक को लेकर बनी इसी नफरत में अलसुबह जब परिवार के लोग और नाहिद सभी गहरी नींद में सो रहे थे तो जीशान ने अपनी पत्नी की हत्या के इरादे से उस पर हमला किया। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने राम नाम

Read More »