ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को हत्या की धमकी

मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सरदार सतपाल सिंह मान को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस गंभीर मामले को लेकर श्री गुरु सिंह सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी संजय वर्मा को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने सतपाल सिंह मान को जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की।

एसएसपी कार्यालय आये सरदार सतपाल सिंह मान ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार फोन कर कहा गया कि आपके खिलाफ संगत ने शिकायत की है, आपको अमृतसर स्थित अकाल तख्त साहिब पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने यह बात अपनी सभा के सामने रखी, जिसके बाद सभा के अन्य पदाधिकारियों की सलाह पर वह अमृतसर पहुंचे। अकाल तख्त साहिब में संबंधित अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की शिकायत की बात से इंकार किया और स्पष्ट किया कि उक्त नंबर से उन्होंने कोई कॉल नहीं की है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर पैसों की मांग करते हैं। मान ने बताया कि अमृतसर से लौटने के बाद उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर दबाव बनाया और कहा कि आप हमसे नहीं मिले, हमें आपकी हर गतिविधि की जानकारी है। इस बात ने उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने उनको हत्या करने तक की धमकी दी है।

इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है...टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!

श्री गुरू सिंह सभा की ओर से एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सभा के प्रधान सतपाल सिंह मान को पिछले कुछ दिनों से श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के जत्थेदार सचिव सरदार बगीचा सिंह के नाम से फोन नम्बर 9914800070 से कॉल करते हुए धमकाया जा रहा था। लगातार धमकियां मिलना बंद न होने पर सतपाल ने अमृतसर जाकर बगीचा सिंह से मुलाकात कर सारी जानकारी दी तो उन्होंने बताया जिस नम्बर से कॉल आ रही है, वो उनका नहीं है। समूह संगत और सभा ने एसएसपी से इसे गंभीरता से लेकर संबंधित फोन नंबर की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सतपाल सिंह मान को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान सतपाल मान के साथ तरणजी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, जोगा सिंह, हरविंदर सिंह, प्रतिपाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सतनाम सिंह हंसपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में घूसे शरारती तत्वों ने मूर्तियां की खंडित, रोष व्याप्त

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  श्रीराम स्वीट्स वालों का मकान बेचने पर पीएनबी अफसरों पर मुकदमाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है…टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  हरेन्द्र क्यों लडे़गा चुनाव, जब सीट रालोद की है…टिकट पर और क्या-क्या बोले चुनाव प्रभारी!लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »