तुल्हेडी हत्याकांड-दो आरोपियों को आजीवन कारावास

मुजफ्फरनगर। करीब साढ़े तेरह साल पहले एक खेत में सुअरों को पकड़ने से मना किये जाने के विवाद में खेत मालिक का कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में मंगलवार को अदालत का फैसला आया। कोर्ट ने दो हत्यारोपियों को दोषी पाये जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

इसे भी पढ़ें:  गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी व्याधियों पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य परिचर्चा

सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर 2011 को थाना मीरापुर के ग्राम तुल्हेडी मे खेत मे लकड़ी की बाढ़ लगा कर सुअरों को पकड़ने से मना करने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने खेत मालिक राजेंद्र सिंह की पीट-पीट कर नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी वीरेंद्र और दीपक को अदालत ने दोषी करार दिया। उनको उम्रकैद व 20, 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। जबकि एक आरोपी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई एडीजे-13 मंजुला भलोटिया की अदालत मंे हुई अभियोजन की ओर से प्रदीप शर्मा ने मजबूत पैरवी करते हुए कई गवाह और लिखित साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »