एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और समर्पित महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने किया। एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल भी उपस्थित रहे। शिविर में स्कूल के टीचर्स, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रक्तदान कर समाज की सेवा के लिए एक प्रेरक संदेश देने का काम किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में समाजसेवी संस्था समर्पित युवा समिति और महिला शक्ति के सहयोग से दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी राहित सिंघल व विनीत सिंघल भी मौजूद रहे। अतिथियों और रक्तदाताओं का प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें स्कूल के शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ ही बच्चों के अभिभावक और विद्यार्थी भी शामिल रहे। सभी ने रक्तदान जैसा महादान करने का निर्णय लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों को समर्पित युवा समिति की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में समर्पित युवा समिति की टीम से अमित पटपटिया, संजीव अरोरा, हितेष आनंद, अमित छाबडा, गुरप्रीत सिंह, अचिन मक्कर, आशीष और कार्तिक कपिल के साथ ही एम.जी. पब्लिक स्कूल के स्टाफ सदस्यों तथा एसडी मेडिकल इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च सेंटर ब्लड बैंक एवं अस्पताल के साथ ही दुर्गा चेरिटेबिल ब्लड सेंटर की टीम का सराहनीय सहयोग रहा। रक्तदान शिविर बुधवार 22 मई, 2024 को भी आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल…

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »