देवबन्द। बुधवार की शाम को आंधी व तेज बारिश के चलते आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। खजूरी गांव मे काम कर रहे 62 वर्षीय अनिल पुत्र बीरबल की मौके पर मौत हो गई । उसके साथी 35 वर्षीय मोहित झुलस गए। गांव कुरड़ी मे छत पर टहल रहे 30 वर्षीय अंकित पुत्र नेकीराम पर भी बिजली गिरी ।इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई। अंकित उत्तराखंड के भगवानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे । उनके दो बच्चे हैं । अचानक हुई दो मौतो से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन तीनों को देवबंद के सरकारी अस्पताल में ले गए । चिकित्सको ने अनिल और अंकित को मृत घोषित कर दिया। झूलसे हुए मोहित का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग दिव्यांग महिला को काशीराम वापस दिलाने





