केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने की स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद में अलग अलग कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तो वहीं विकास भवन सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं में विकास कार्यों की प्रगति को भी परखने का काम किया। उन्होंने शहरों के साथ ही गांवों को भी स्वच्छ बनाने, खुले में शौच की प्रथा का समाप्त करने पर बल दिया और शौचालय निर्माण की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उनके द्वारा गौशाला का भ्रमण करते हुए वहां गौवंशीय पशुओं की देखरेख को परखा तो रोहाना शुगर मिल की बायागैस प्लांट इकाई का दौरा भी किया।

केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना सोमवार को सुबह दिल्ली से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे। खतौली में यूपी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और एक काफिले के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री गांव नावला पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। यहां पर उन्होंने पशुओं के चारे-पानी और देखरेख को लेकर जानकारी ली तथा गौसेवा भी की। यहां से वो गांव में ही वेस्ट रिसाइकिल के बलए बनाये गये रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निरीक्षण कर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें:  ई रिक्शाओं पर पाबंदी के बजाये अवैध संचालन रोका जायेः कृष्ण गोपाल


इसके उपरांत केन्द्रीय राज्यमंत्री वी. सोमन्ना इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना कलां स्थित शुगर इकाई पर पहुंचे। यहां उनको गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। उन्होंने मंत्री कपिल देव और आईपीएल के अधिकारियों के साथ बायोगैस प्लांट में का निरीक्षण करते हुए उत्पादित बायोगैस, प्लांट की क्षमता और आगामी लक्ष्यों की जानकारी ली। यहां पर उन्होंने बैठक करते हुए केन्द्र सरकार की बायोगैस बढ़ाने की नीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुदृढ़ सीबीजी फाउंडेशन और विकास के लिए प्रगतिशील नीतिगत ढांचे का निर्माण कर बायोगैस को भविष्य के ईंधन के रूप में लाने के लिए प्रचार प्रसार के साथ ही इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें:  BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा


शुगर मिल से वो सीधे मेरठ रोड स्थित विकास भवन में पहुंचे, यहां पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने केन्द्रीय मंत्री वी. सोमन्ना और यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव सहित अन्य लोगों का स्वागत किया। यहां सभाकक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने विकास कार्यों और विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने शहरों से गांव तक सफाइ व्यवस्था और शौचालय व्यवस्था की जानकारी भी ली। यहां पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर व्यापारी नेता संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनको विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें नई मंडी की ओर से रेलवे स्टेशन पर आने के लिए एक फुट ओवरब्रिज बनाये जाने की भी मांग शामिल रही। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उनको हनुम(ाम में लगी हनुमान की विशालकाय प्रतिमा का चित्र भेंटकर करते हुए शकुतीर्थ के पौराणिक और धार्मिक इतिहास की जानकारी भी दी। 

इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वोल्टेज कम आने पर भड़के ग्रामीण, जेई को बनाया बंधकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी माता के भक्तों की भारी भीड़इसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नामलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »