Transfer – मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 65 उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। इन तबादलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—कुछ को विभिन्न जिलों का उपजिलाधिकारी बनाया गया है तो कुछ को नगर निगमों में सहायक नगर आयुक्त या औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में नई भूमिका सौंपी गई है।

प्राप्त आदेश के अनुसार, मोनालिसा जौहरी, जो वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में SDM पद पर कार्यरत थीं, को अब बहराइच का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण को शासन की क्षमता और प्रदर्शन आधारित नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरीडोर हाईवे पर किसानों का धरना


तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी- 

इस तबादला सूची में जिन अन्य प्रमुख अधिकारियों का नाम शामिल है, उनमें प्रद्युम्न कुमार, जय प्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह द्वितीय, रामशंकर द्वितीय, घनश्याम भारतीय, लखन लाल सिंह राजपूत, पैगाम हैदर, निशा श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, पवन कुमार गुप्ता, ध्रुव नारायण यादव, शिव नरेश सिंह, कृष्ण राज सिंह, अखिलेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सत्य पाल सिंह, सौरभ यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, संत राज, पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा, मो. असलम, अभिषेक शाती, तपस्या यादव, अजय कुमार, तनुजा निगम, सुशील कुमार, आरती, धर्मवीर भारती, मान्धाता प्रताप सिंह, हृदय राम तिवारी, शशि कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, उदयवीर सिंह, तरुण प्रताप सिंह, अरसाला प्रियंका, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह, विराग करवरिया, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकांक्षा जोशी, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, बृज मोहन शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुशील प्रताप सिंह, प्राची त्रिपाठी, सराह अशरफ, सीमा सिंह, मुद्दला दुबे, आकांक्षा मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, ज्ञान प्रताप सिंह, विशाल सिंह यादव, अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

 कुछ को मिले विशेष दायित्व

इस प्रशासनिक बदलाव में कई अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे नगरों में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और लखनऊ विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण निकायों में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांगसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »