“बकवास बंद करिए, जनता परेशान है” — ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अफसरों को कड़ी फटकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार को जब शक्ति भवन में पहुंचे, तो वहां का माहौल कुछ ही मिनटों में गरमा गया। बिजली विभाग की लापरवाही और ज़मीनी हकीकत से नाराज़ मंत्री शर्मा ने अफसरों की क्लास कुछ ऐसे लगाई, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

आप लोग अंधे, बहरे, काने होकर बैठे हो,” — बैठक में मौजूद यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल और एक्सईएन अधिकारियों को फटकारते हुए मंत्री ने कहा, “बकवास बंद करिए, मैं यहां बकवास सुनने नहीं आया हूं। मुझे विधायक और जनप्रतिनिधि गालियां दे रहे हैं, सरकार को कोसा जा रहा है और आप लोग सिर्फ AC में बैठकर  रिपोर्ट बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  यूपी ट्रैफिक नियम अध्यादेश: लंबित मुकदमे नहीं होंगे खत्म

बैठक की शुरुआत में मंत्री ने करीब 10 मिनट तक अधिकारियों की बात सुनी, फिर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा: हम कोई बनिए की दुकान नहीं चला रहे कि सिर्फ बिल वसूलें। यह एक पब्लिक यूटिलिटी सर्विस है। जनता को जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचेप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों

Read More »