किसानों के हक की आवाज उठाने 14 मार्च को दिल्ली जाएंगेः राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश के हालात बेहद खराब हो रहे हैं, सरकार किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि आज अपना हक मांगने के लिए किसानों को ट्रैक्टर लेकर सड़क पर आना पड़ा है। पूरे देश का किसान केवल सम्मान चाहता है, इस संघर्ष में सभी एकजुट हैं, किसानों का उत्पीड़न न रूका तो हमारे लिए दिल्ली दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के अधिकार की आवाज उठाने के लिए अब 14 मार्च को दिल्ली जायेंगे। सरकार चाहती है कि हम बिना ट्रैक्टर के आयें तो हमें ये मंजूर है, हम बिना ट्रैक्टर जाकर वहां मीटिंग करेंगे और आंदोलन की अगली नीति बनायी जायेगी।

आज हरिद्वार से दिल्ली बाॅर्डर तक किसानों के ट्रैक्टर मार्च प्रदर्शन का निगरानी करने के लिए निकले भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बात नहीं सुन रही है। उसको अपनी बात सुनाने के लिए ही आंदोलन हो रहे हैं। आज देश के हालात, किसानों के हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट बड़े मुद्दे हैं। बड़े उद्योगपतियों का और सरकार का गठबंधन चल रहा है, इसी का विरोध है। ये अंादोलन चलते रहेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध देश में है। ड्राइवरों के खिलाफ सजा और जुर्माने का लाया गया फैसला गलत है। भाकियू प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है, हम राजनीतिक नहीं करते है और न ही राजनीतिक आदमी हैं, जिसकी जहां मर्जी है, वहीं पर वोट दें। किसानों के हक में यह आवाज उठाई जा रही है। सरकार की नीति का विरोध करने के लिए ही किसान सड़कों पर आया है। अपना हक मांग रहा है, सरकार दे दे तो कोई आंदोलन नहीं होगा। किसानों का उत्पीड़न नहीं रूका तो हमारे लिए दिल्ली दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली में बड़ी मीटिंग है, आगे जो भी निर्णय होगा उस पर आंदोलन करेंगे। किसानों को निर्णय से अवगत करा दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी कार्यालय में युवक ने एसएसपी के सामने ज़हरीला पदार्थ खाया

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  किसान लाॅकडाउन-मुजफ्फरनगर में हाईवे रहा जामजनसंपर्क अभियान के दौरान सबसे ज्यादा

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »