एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीट

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक के प्राइमरी विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण दौड़ का आयोजन करते हुए खेल के मैदान पर नन्हें एथलीटों की प्रतिभा को परखने का कार्य किया गया। खेल दिवस पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी नन्हें एथलीट ने अपने क्षमता और प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या द्वारा विजय श्री हासिल करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बुधवार के दिन विद्यालय के प्राइमरी विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा-2 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया गया। इन नन्हें बच्चों ने एक परिपक्व एथलीट की भांति खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता का सुन्दर और प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलाव

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई, जिनमें मुख्य रूप से अम्ब्रेला रेस, बुक और बॉल बेलैंसिंग रेस, ईटिंग बनाना रेस, डक रेस, हार्स राइडिंग रेस सहित अन्य रोमांचकारी रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। बच्चों द्वारा खेल के मैदान पर अनुशासित रहते हुए टीम भावना का जो प्रदर्शन किया गया, उसने सभी टीचर्स को भी प्रभावित किया। नन्हे एथलीट के रूप में खुद को खेल के मैदान पर साबित करने वाले ये बच्चे खूब चमके और इस खेल उत्सव को भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें:  संगीत सोम बोले-वक्फ वाले आतंकवादी, शिव उपासना करें तो मुस्लिमों को महाकुंभ में एंट्री


प्रधानाचार्या ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में विजय श्री हासिल कर उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कार और मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित करने के साथ ही उनको और भी बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि कक्षा आधारित शिक्षा के साथ ही खेलों में प्रतिभागिता भी बच्चों के मानसिक विकास के लिए सहायक है तो वहीं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में भी ऐसे आयोजन काफी मददगार साबित होते हैं। उन्होंने बच्चों के प्रतिभा प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इसके लिए बच्चों को तैयार करने में शिक्षिकाओं के परिश्रम को भी सराहनीय बताया और सभी स्टॉफ को खेल दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ब्रांड के नाम पर नकली खाद्य तेल बनाने का भंडाफोड़

Also Read This

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »