जहीर फारूकी ने सफाई कर्मचारियों को दिया पसंदीदा तोहफा

मुजफ्फरनगर। गर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी और अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने आज नगर पंचायत पुरकाजी प्रांगण में अपने सफाई कर्मचारियों को उनकी पसंद की सर्दी की वर्दी वितरित की है। अपनी मनमाफिक वर्दी पाकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए।

इस मौके पर जहीर फारूकी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब लोग गर्म बिस्तर में से उठना भी गवारा नहीं कर रहे हैं ऐसे समय में नगर पंचायत पुरकाजी के सफाई कर्मचारी सुबह सवेरे उठकर और रात तक पुरकाजी की सड़कों और गलियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं पुरकाजी के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत पुरकाजी के परिवार का सदस्य हैं इसलिए हमेशा की तरह उनके मन माफिक सर्दियों की वर्दी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तहसील सदर में बैनामा हुआ महंगा, नए रेट लागू

गौरतलब हो कि पूर्व में चेयरमैन पुरकाजी द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोट पेंट, और सफारी सूट तक दिए गए हैं इस बार भी सफाई कर्मचारी खुद मुजफ्फरनगर जाकर जो गर्म कपड़ा पसंद करके आए चेयरमैन ने वही वर्दी दी इस मौके पर डीपीएम सुशील , कुमार सफाई नायक रविकांत सिंह, मैनपाल वाल्मीकि,रविंद्र वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि ,भूमि चंद राजेंद्र सिंह अनिल कुमार ,मनोज कुमार, संदीप, बबली, सुमन, रीना, मुकेश, राजेश आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने सीएम योगी को दिया हनुमंत कथा का निमंत्रण

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सदिग्ध परिस्थितियों मे शार्ट सर्किट से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »