मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा

अटल जी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए मीनाक्षी चौक बना अटल चौक, शहर को मिला अटल जी के नाम पर पहला मार्ग

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने की दिशा में मुजफ्फरनगर को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक अब अटल चौक के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ ही शिव चौक तक जाने वाले मार्ग को भी अटल जी को समर्पित करते हुए अटल मार्ग नाम दिया गया है। इसके साथ ही मीनाक्षी चौक को अटल स्मारक के रूप में बदलते हुए यहां पर अटल जी की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी की गई है। चौराहे और मार्ग का नामकरण नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किया गया है तो वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल 25 दिसम्बर को अटल स्मारक की घोषणा करेंगे। यह निर्णय न केवल अटल जी के जिले से गहरे संबंधों को सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा।
शहर के मीनाक्षी चौक का नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को इस संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनवरी माह में होने वाली नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नामकरण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। बुधवार को इस चौराहे का नामकरण नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से कर दिया गया है। नगर विधायक और सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का मुजफ्फरनगर से गहरा सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव रहा है। वे अपने दौर में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यहां आते रहे और शिव चौक पर रुककर आमजन से संवाद करना उनकी विशेष पहचान थी। इन्हीं स्मृतियों को संजोने और चिरस्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक के मार्ग का नामकरण भी अटल मार्ग के रूप में किया गया है।
सूत्रों के अनुसार इस नामकरण के साथ ही मंत्री कपिल देव और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में नगरपालिका यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य, आदमकद प्रतिमा स्थापित करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि यह स्थल केवल चौराहा ही नहीं बल्कि एक प्रेरणास्रोत अटल स्मारक के रूप में भी विकसित हो सके। यदि जिले के इतिहास पर नजर डालें तो भारत रत्न और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर पहले से ही कई स्मारक, प्रतिमा स्थल और चौराहे मौजूद हैं। हाल ही में नगरपालिका परिषद के प्रयासों से चौधरी चरण सिंह के नाम पर भी एक चौराहा शहर को मिला, जहां उनकी जयंती जाट महासभा द्वारा भव्य रूप से मनाई गई। इसके विपरीत, अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जिले में अभी तक कोई प्रमुख चौराहा या मार्ग नहीं था। भौराकलां क्षेत्र के हड़ौली गांव में भाजपा नेता अनुज बालियान द्वारा व्यक्तिगत प्रयास से स्थापित प्रतिमा ही उनकी एकमात्र पहचान थी।
अब मीनाक्षी चौक का अटल चौक के रूप में नामकरण होने से जिले को दूसरे भारत रत्न के नाम पर भी एक प्रमुख चौराहा और मार्ग मिल जाएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर समर्थन दिया गया है और पालिका को प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि 25 दिसंबर को अटल जयंती के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रम में अटल चौक और अटल स्मारक की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल गुरुवार को शहर में आयोजित अटल जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि मीनाक्षी चौक के नामकरण को लेकर पूर्व में कई मांगें और विवाद सामने आते रहे हैं। मीनाक्षी सिनेमा के कारण यह नाम प्रचलन में आया था। बाद में इसे अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद और फिर महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने की मांग भी उठी, लेकिन विभिन्न सामाजिक कारणों से सहमति नहीं बन सकी। अब सर्वसम्मति से यह चौराहा अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित किया जा रहा है। दो भारत रत्नोंकृचौधरी चरण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयीकृके नाम पर बने ये चौराहे न केवल जिले की पहचान को नई दिशा देंगे, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र और विचारशील राजनीति की प्रेरणा भी प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने घेरा मुख्यालय

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »