पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन

X
Sachin Gautam2022-06-10 12:10:19.0
पाकिस्तान। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया । जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने दुबई मे अंतिम सांस ली। वे 78 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। प्रवेज मुशर्रफ कैंसर से पीडित थे। मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले वो आर्मी चीफ भी रहे। करगिल की जंग के लिए मुशर्रफ को ही सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया जाता है। आज दुबई मे उनका निधन हो गया।
हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार मुशर्रफ के निधन की खबरें आ चुकी हैं।
Next Story