कादिर राणा ने अर्थियों को दिया कंधा, हरेन्द्र, संजीव व राकेश ने जताया दुख

मुजफ्फरनगर। रामपुरी में जब तीन घरों से दो मासूम भाइयों सहित छह तीर्थ यात्रियों की अर्थियां निकली तो कोहराम था, इस बीच यहां पहुंचे पूर्व सांसद और सपा नेता कादिर राणा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े नजर आये। कादिर राणा ने मृतकों की अर्थियों को कंधा दिया। वो शुक्रवार को भी रामपुरी पहुंचे थे और अनंत व दीपेश का जर्जर मकान देखकर उन्होंने 51 हजार रुपये और एक कुंतल सरिया देने का ऐलान किया था। इसके बाद जब सभी छह मृतकों के शव नदी रोड शहर श्मशान घाट पहंुचे तो सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के अलावा सभासद अर्जुन प्रजापति, रजत धीमान, भाजपा नेता राजीव गर्ग, विशाल गर्ग, सुनील दर्शन, श्रवण मोघा, सत्यवीर प्रजापति के साथ हजारों लोगों ने वहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी भी पहुंचे और पीड़ित परिजनों को शासन स्तर से हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कारसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »