ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्ति

जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा की संस्तुति पर विद्यार्थी सेना के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

मुजफ्फरनगर। जिले में शिवसेना के छात्र संगठन विद्यार्थी सेना को नया जिला अध्यक्ष मिल गया है। संगठन की एक आवश्यक बैठक रविवार को जिला कार्यालय, प्रकाश चौक पर सम्पन्न हुई, जिसमें जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार अभियान के तहत करीब 85 विद्यार्थियों को शिवसेना की सदस्यता भी दिलाई गई, वहीं अमित मित्तल को युवा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन मंडल प्रमुख शरद कपूर ने किया। इस दौरान शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

बैठक में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने संगठन के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा जी की संस्तुति पर जतिन वशिष्ठ को विद्यार्थी सेना का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। जतिन वशिष्ठ लगातार छात्र वर्ग के बीच सक्रिय रहे हैं और संगठन के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यार्थी सेना को नई दिशा मिलेगी और जिले में संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को जोड़कर राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाना है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जतिन वशिष्ठ ने पदभार संभालते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना की नीतियों और विचारधारा का जिले में पूरी मजबूती से प्रचार-प्रसार करूंगा। विद्यार्थी सेना को गांव-शहर, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक मजबूत किया जाएगा। हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

बैठक के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र वर्ग तेजी से संगठन से जुड़ रहा है और आने वाले समय में संगठन का आधार और अधिक मजबूत होगा। मंडल प्रमुख शरद कपूर ने कहा कि जिस उत्साह के साथ छात्र सदस्यता ले रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आगामी समय संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्रों को संगठन की नीतियों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थी सेना आने वाले समय में जिलेभर के कॉलेजों में सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करेगी।
बैठक में संजीव शंकर, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप जैन, राजेंद्र पाल, विकास चौहान, योगेंद्र सैनी, ललित रहेला, आलोक अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, उज्ज्वल पंडित, मंगतराम, बाबूराम, अरविंद शर्मा, संजीव वर्मा, अतुल, वैभव, अक्षय, अरुण, आकाश, मनोज चौधरी, सजल वर्मा, प्रिंस वर्मा, वंश तोमर, करण ठाकुर, शैलेंद्र, दाताराम, नंदू कश्यप, अजय सैनी, वेदांत सिंगल, सत्येंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

Also Read This

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे

Read More »