कानपुर- बिसातखाना बाजार धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को हटा दिया है। साथ ही, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने घटना के बाद क्षेत्र में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कई पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है। इसके तहत कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल इमामुलहक, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, कांस्टेबल चेतन कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल हैं। मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि डेढ़ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक





