युवक की गुमशुदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

प्रदर्शन के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने लापरवाही बरतने पर राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को किया लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक युवक की गुमशुदगी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त था। युवक के काफी समय से लापता होने के बावजूद पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने के आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय वर्मा ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि संबंधित पुलिस चौकी स्तर पर मामले में आवश्यक तत्परता और संवेदनशीलता नहीं बरती गई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौधरी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।
एसएसपी संजय वर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसमस्याओं, विशेषकर गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं गुमशुदा युवक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और शीघ्र बरामदगी की मांग दोहराई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और युवक की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्या

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »