जम्मू- भारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों से ठप पड़ी माता वैष्णो देवी यात्रा को आज से फिर से शुरू कर दिया गया। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है, और यात्रा अब सख्त सुरक्षा उपायों व आरएफआईडी निगरानी के साथ जारी है।
‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा बुधवार सुबह एक बार फिर शुरू हो गई। यह यात्रा पिछले 22 दिनों से भूस्खलन की वजह से स्थगित थी, जिसमें 34 लोगों की जान चली गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। श्राइन बोर्ड ने आज सुबह से यात्रा को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया, जो कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही जारी रहेगी। यह खबर सुनते ही कटड़ा में रुके सैकड़ों श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: दारुल उलूम पहुंचे आमिर खान मुत्ताकी, महिला





