ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड के बीच नगर पालिका परिषद् द्वारा बेसहारा और आश्रयहीन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील और जिम्मेदार पहल की जा रही है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात्रिकालीन नगर भ्रमण कर शीतलहर से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में बेसहारा, जरूरतमंद और आश्रयहीन लोगों की सुध लेने के उद्देश्य से देर रात्रि नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि ठंड से बचाव के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हों। नगरपालिका अध्यक्ष ने आश्रय स्थलों और सड़कों पर रह रहे परिवारों एवं व्यक्तियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई रैन बसेरा व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वे ठंड के मौसम में सुरक्षित और गर्म रैन बसेरों में ही ठहरें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा

रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां संचालन, साफ-सफाई, प्रकाश, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका द्वारा रैन बसेरों में कंबल वितरण भी किया गया, जिससे वहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर कहा कि नगर पालिका परिषद् का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सुरक्षा पहुंचाना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे, इसके लिए नगर पालिका पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभासद पति श्री शोभित गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः छह दिन शेष-50 प्रतिशत काम अभी बाकी

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »