परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

कहा-जलनिकासी की स्थायी योजना के बिना सड़क निर्माण नहीं, समन्वय से शीघ्र शुरू हो कार्य

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग की बदहाल स्थिति और लंबे समय से लंबित निर्माण कार्य को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागीय अफसरों को डाक बंगले पर तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या विभागीय असमंजस को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न दुविधा और आपसी समन्वय की कमी पर नाराजगी जताते हुए नगर विधायक एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए), जल निगम नगरीय इकाई एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को तलब करते हुए लगातार निर्देशों के बाद भी सड़क निर्माण के लिए कार्य में तेजी नहीं लाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग होते हुए अलमासपुर चौक तक जाने वाले परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की स्थायी, तकनीकी रूप से मजबूत और दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जलभराव की समस्या के चलते आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है, इसलिए भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री कपिल देव ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ बिना किसी देरी के निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता उच्चतम स्तर की हो और निर्माण कार्य समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह, जल निगम के एक्सईएन अबू जैद, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित सहायक एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी को विकास की बड़ी सौगात, छपार-रोहाना-चरथावल मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

मीडिया कर्मियों से बातचीत में कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल निगम से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तकनीकी स्तर पर प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी विभाग तकनीकी औपचारिकताओं को समयबद्ध रूप से पूरा करेंगे, जिससे कार्य धरातल पर जल्द दिखाई दे। रेलवे फाटक के कारण उत्पन्न यातायात जाम और जलभराव की समस्या पर भी मंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद स्थापित किया गया है। अंडरपास निर्माण अथवा किसी अन्य व्यावहारिक और दीर्घकालिक समाधान पर सकारात्मक रुख अपनाने का अनुरोध किया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल एक मार्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  सामाजिक सरोकार की मिसालः महिला ब्राह्मण सभा ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटी जर्सियांइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »