एमपीएल सीजन-2 की तैयारियाँ पूरी, फरवरी में आठ टीमों के साथ धमाकेदार शुरुआत

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने की नई टीमों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा, एसडी कॉलेज मैदान में तैयार की जा रही है नई पिच

मुजफ्फरनगर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने 2026 में होने वाले मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल) के सीजन-2 की तैयारियों का फैसला कर लिया है। इस बार लीग में आठ टीमों के मुकाबले होंगे और हर टीम को चार खिलाड़ी जनपद के बाहर से लेने की छूट दी गई है। इस आयोजन को लेकर आज एसोसिएशन की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में एमपीएल सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से रोहन त्यागी, कुमार गोरव, सिद्धार्थ और मोहम्मद अरशद को कार्यकारिणी में एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में शामिल किया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार लीग में दो नई टीमों को शामिल किया जाएगा, जिससे कुल मैचों की संख्या 22 होगी। लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों के नाम नवंबर माह के अंत तक फाइनल कर दिए जाएंगे।
सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि एसडी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान को ट्रायल और मैचों के लिए तैयार किया जाएगा। इसके तहत तीन सेंटर क्रिकेट पिच और प्रैक्टिस के लिए क्रिकेट नेट्स बनाए जाएंगे। इसके अलावा, भविष्य में यहां बीसीसीआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने पिछले वर्ष की बैलेंस शीट बैठक में प्रस्तुत की। वहीं, बैठक में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अंपायर कमिटी के चेयरमैन बनने पर मनोज पुंडीर, पिच कमिटी में नियुक्ति पर रोहित चौधरी और इवेंट एवं रिवॉर्ड कमिटी में सदस्य बनने पर संजय शर्मा को अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, ओमदेव सिंह, विकास राठी, योगेंद्र मलिक, अरविंद, शिरीष वर्मा, अजय जैन, डॉक्टर हेमंत, रोहन त्यागी, गोरव और अरशद भी मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के इस नए सीजन के लिए तैयारियां अब पूरी तरह से जोरों पर हैं और क्रिकेट प्रेमी फरवरी में शानदार मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाबा साहब के विचारों संघर्ष से ही संविधान की रक्षाः हरेंद्र मलिक

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शहनवाज राणा का बेटा

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »