मुजफ्फरनगर-ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक बस पर पलटा, आग लगने से गई लोग झुलसे

आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला

मुजफ्फरनगर। रामराज क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना ट्रकों व ट्रालों से हो रहे हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार शाम ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क पर दौड़ता हुआ सामने से आ रही मुजफ्फरनगर-मवाना लाइन की प्राइवेट बस पर जा पलटा। इससे बस पलट गई और आग लग गई। आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
कस्बा मीरापुर के मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी चालक अरशद पुत्र युनुस गुरुवार की शाम मुजफ्फरनगर से बस लेकर मवाना जा रहा था। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जब बस टिकौला मिल के निकट पहंची तो चालक ने सामने से आ रहे ओवरलोड व ओवर हाइट गन्ने से भरे अनियंत्रित ट्रक को देखकर बस रोक ली लेकिन जैसे ही ट्रक बस के पास आया तो वह अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया। इससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई तथा बस में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मिट्टी से आग बुझाई तथा शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
हादसे में बस परिचालक मीरापुर निवासी साजिद तथा मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी कैफ, मेरठ के गांव सैनी निवासी महिला दिनेश्वरी, मुजफ्फरनगर निवासी अर्जुन, शाकिब, शान मोहम्मद, मवाना निवासी जुनैद, आदित्य, सीमा, रूबी समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भिजवाया गया। रामराज इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने हैड्रा मंगाकर बस को सीधी कराई तथा ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित तीन जिलों के तीर्थयात्री सकुशल लौटेफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियानइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाईलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »