मुजफ्फरनगर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार अब जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई
मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें: नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शहर में बनवाएंगी





