undefined

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का रिश्तेदार व उसका तीन वर्ष का बेटा घायल हो गया। रिश्तेदार की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खतौली पर पहुंचाया। जहां से घायल पिता-पुत्र को स्वजन ने मोदीपुरम एवं खतौली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मोदीपुरम के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इससे विवाह की खुशियां काफूर हो गईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव बडसू में राशन डीलर रविंद्र के पुत्र अभिषेक की घुड़चढ़ी हो रही थी। गांव कसैढ़ी, गंगोह जनपद सहारनपुर में बरात जानी थी। घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के परिवार का एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। घुड़चढ़ी में दूल्हे की बहन का पति सोनू निवासी गांव आजमपुर, सहारनपुर अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ शामिल था।

इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली सोनू के पेट में जा लगी, जबकि उसकी गोद में तीन वर्षीय उसके पुत्र भोला के माथे और घुटने पर गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। चींख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई और गांव में अफरातफरी मच गई।

Next Story