सिविल बार में शोक, कचहरी में सोमवार को नो वर्क
X
नयन जागृति2020-09-13 10:57:48.0
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट प्रहलाद कुमार बंसल का निधन हो जाने से अधिवक्ताओं में शोक छा गया। शोक के इस माहौल में सिविल बार एसोसिएशन और जिला बार संघ ने सोमवार को नो वर्क घोषित किया है।
सिविल बार एसोसिएशन के सचिव सतेन्द्र कुमार के अनुसार एडवोकेट प्रहलाद कुमार बंसल का निधन हो जाने के कारण बार में शोक का वातावरण है। स्व. प्रहलाद कुमार बंसल एडवोकेट सिविल बार एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य थे। उनके निधन पर बार ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने बताया कि शोक के कारण जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन में सोमवार 14 सितम्बर 2020 को नो वर्क रहेगा। सवेरे 11.30 बजे सिविल बार एसोसिएशन के हाॅल में दिवंगत एडवोकेट को श्र(ांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा होगी। इसमें दोनों ही बार के सैंकड़ों अधिवक्ता उपस्थित होंगे।
Next Story