दहेज का मुकदमा दर्ज

X
Nayan Jagriti News6 May 2024 2:23 PM IST
खतौली। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गाव सराय रसूलपुर निवासी मौहम्मद शाकिर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता अमीर आलम निवासी चितौडा के यहां किया था। दानदहेज में काफी सामान देना तय था, लेकिन बारात के दिन लड़के वालों ने वेगनआर कार के बजाय क्रेटा कार की मांग की। क्रेटा कार न मिलने के कारण वह 4 मई को बारात नही लेकर आए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दहेज मागने वालों में लड़का अमीर आलम, भाई शाहआलम, सास बानो, बहनोई साजिद, मेहताब शामिल थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story