undefined

भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह को किसान एसोसिएशन ने किया सम्मानित

भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह को किसान एसोसिएशन ने किया सम्मानित
X

मुजफ्फरनगर। भोपा थानाध्यक्ष सुबे सिंह को किसान एसोसिएशन के पदाधिकारीगणो द्वारा कई थाना क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू सम्मानित किया गया।

किसान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूबे सिंह ने तितावी थानाध्यक्ष रहते हुए अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाया व चरथावल थानाध्यक्ष के रूप में इन्होंने क्षेत्र से अपराधियो का खात्मा करते हुए बदमाशों के बीच भय का वातावरण पैदा किया। ऐसा ही कार्य वह चरथावल रहते हुए भी कर चुके हैं। जिससे चरथावल क्षेत्र में जनता ने सुबे सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहा था।

इसी क्रम में भोपा थाना क्षेत्र में भी एक भय अपराधियो में बना हुआ है, इन्होंने चर्चित हत्याकांड बुजुर्ग समाजसेवी राधेश्याम के 1 हत्यारे को भी एक हफ्ते के अंदर सलाखों के पीछे पहुचाकर अपराधियो में एक भय का वातावरण भोपा थाना क्षेत्र में स्थापित किया। उधर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि अपराधी सुबे सिंह यादव के नाम से भी डरते है, इनके पूर्व के इतिहास को देखते हुए थानाध्यक्ष सुबे सिंह यादव को सम्मानित करने का निर्णय किसान एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगणो का है। इस मौके पर पदाधिकारीगणो में अमरीश राणा,वीरेंद्र वर्मा,राकेश राणा,संजू ठाकुर,शुभम चैहान, मोहम्मद इरफान, सुनील सैनी, अजबसिंह,गौरव सनी आदि काफी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Story