मुजफ्फरनगर में बदले छह थानों के इंचार्ज
शुक्रवार का दिन मुजफ्फरनगर पुलिस की ओवरहालिंग के लिए यादगार बना। एसएसपी अभिषेक यादव ने जहां डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल द्वारा तबादला किये गये 57 उप निरीक्षकों को गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया, वहीं जनपद में तैनात 20 उप निरीक्षकों को नये दायित्व दिये तो शाम के समय जनपद के छह थाना प्रभारियों को इधर से उधर करते हुए पुलिस में हलचल मचा दी।

X
Dilsad Malik12 Feb 2021 11:34 AM
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जनपद से बाहर स्थानान्तरित हुए प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष के कार्यमुक्त होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष के स्थानान्तरण किये गये। सूची निम्न प्रकार है।
Next Story